गोलों की बरसात में इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क को हराया, मेसी ने किया मैच को जीवंत
इंटर मियामी सीएफ ने अपनी जीत की लय को बनाए रखा। टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 3-2 से हराते हुए शानदार प्रदर्शन किया। एमएलएस रेगुलर सीजन में यह इंटर मियामी की लगातार चौथी जीत है। टीम के डिफेंडर…

इंटर मियामी सीएफ ने अपनी जीत की लय को बनाए रखा। टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 3-2 से हराते हुए शानदार प्रदर्शन किया। एमएलएस रेगुलर सीजन में यह इंटर मियामी की लगातार चौथी जीत है।
टीम के डिफेंडर गोंजालो लुजा, माइकल और कप्तान लियोनेल मेसी द्वारा किए गए गोलों ने इस जीत में अहम योगदान दिया। इंटर मियामी ने मैच की शुरुआत ही धमाकेदार तरीके से की और चौथे मिनट में बढ़त बनाई। पहले गोल की जिम्मेदारी गोंजालो लुजान ने निभाई। टेलास्को जोस सेगोविया के प्रयास असफल होने के बाद, लुजान ने रिबाउंड का फायदा उठाते हुए इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई।
न्यूयॉर्क सिटी एफसी ने जोरदार वापसी की और मैच के 17वें मिनट में निकोलस फर्नांडीज के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद मेसी ने दो गोल बनाने के मौके बनाए, लेकिन उन्हें पहले हाफ में सफलता नहीं मिली। हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।

मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में मेजबान टीम ने 59वें मिनट में अगस्टिन ओजेडा के गोल से बढ़त हासिल की। इसके तुरंत बाद, 61वें मिनट में मेसी ने फ्री किक के जरिए इंटर मियामी के लिए गोल दागते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। यह मेसी का इस रेगुलर सीजन में चौथा गोल था।
इंटर मियामी ने 74वें मिनट में अपनी बढ़त वापस पा ली। बॉक्स के दाएं छोर से माइकल ने एलन द्वारा पिच के बाईं तरफ से दी गई सटीक क्रॉस का शानदार हेडर से फायदा उठाया। यह माइकल का इंटर मियामी के लिए पहला गोल था, जबकि एलन का यह इस लीग अभियान में दूसरा असिस्ट था।
इंटर मियामी की डिफेंसिव लाइन ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूयॉर्क सिटी को कोई वापसी करने का मौका नहीं दिया। न्यूयॉर्क सिटी की तरफ से मैच के 90वें मिनट में टैलेस मैग्नो ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन अयाला ने इसे रोक दिया।
इसके बाद स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में सेंट क्लेयर ने एडेन ओ'नील के हेडर को बचाया। न्यूयॉर्क सिटी स्कोरलाइन 2-3 नहीं बदल सका और इंटर मियामी ने यांकी स्टेडियम में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
इंटर मियामी इस सीजन का पहला घरेलू मैच 4 अप्रैल को खेलेगा, जब वह ऑस्टिन एफसी की मेजबानी करेगा। यह मुकाबला नु स्टेडियम में ऐतिहासिक उद्घाटन मैच होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
