द इंडियन व्यू

गोयल क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-19 वी प्रो स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कप

लखनऊ। शुभांकर शांडिल्य (56) के अर्धशतक के बाद अपूर्व विक्रम सिंह (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी से गोयल क्रिकेट अकादमी ने अंडर-19 वी प्रो स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कप का खिताब फाइनल में ब्लेज विलो-जीएसएनजे को 17 रन…

Ragwendra P Singh
March 5, 2025
2 min read
गोयल क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-19 वी प्रो स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कप

लखनऊ। शुभांकर शांडिल्य (56) के अर्धशतक के बाद अपूर्व विक्रम सिंह (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी से गोयल क्रिकेट अकादमी ने अंडर-19 वी प्रो स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कप का खिताब फाइनल में ब्लेज विलो-जीएसएनजे को 17 रन से हराकर जीत लिया।

लार्ड बालाजी ए क्रिकेट ग्राउंड पर गोयल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 212 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज एमएस यादव खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि मध्यक्रम में शुभांकर शांडिल्य ने 66 गेंदों पर 6 चौके से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए सम्यक त्रिवेदी ने 37, शिवम यादव ने 24 जबकि अनिमेश व रचित शुक्ला ने 18-18 रन का योगदान किया।

ब्लेज विलो-जीएसएनजे से तौफीक अली, महेंद्र प्रताप शुक्ला व आर्यमांश पाण्डेय को 2-2 विकेट की सफलता मिली। जवाब में ब्लेज विलो-जीएसएनजे 29 ओवर में 195 रन ही बना सका। सलामी बल्लेबाज तुषार ने 66 गेंदों पर 10 चौके व 2 छक्के से 89 रन बनाते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिल सका।

तुषार के अलावा वैभव (18) और आर्यमांश पाण्डेय व अजय कुमार राय (13-13) ही टिक कर खेल सके। गोयल क्रिकेट अकादमी से मैन ऑफ द मैच अपूर्व विक्रम सिंह ने उपयोगी गेंदबाजी की और 6 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट की सफलता पाई। सौरभ यादव को भी तीन विकेट की जबकि मो.हाशिम को दो विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।