ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन को आईसीसी से मिली राहत
बायें हाथ के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी ने ब्रिसबेन में कराये गए टेस्ट के बाद क्लीन चिट दे दी। श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने दूसरे टेस्ट के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत हुई थी।…

बायें हाथ के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी ने ब्रिसबेन में कराये गए टेस्ट के बाद क्लीन चिट दे दी। श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने दूसरे टेस्ट के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत हुई थी।

आईसीसी से गेंदबाजी एक्शन को वैध ठहराये जाने के बाद वह इस साल के आखिर में वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे पर खेलने जा सकते हैं। आईसीसी ने बयान में कहा,‘‘कुहनेमन का एक्शन वैध लग रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रख सकते हैं।’’
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के आला अधिकारी बेन ओलिवर ने भी कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि मैट का मसला सुलझ गया है। उसके लिये यह कठिन समय था लेकिन उसने इसका बखूबी सामना किया। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट पूरी तरह से उसके साथ है और अब वह नये आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय कैरियर में आगे बढ सकता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
