द इंडियन व्यू

गुवाहाटी टेस्ट : लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 150 रन के पार

गुवाहाटी : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
गुवाहाटी टेस्ट : लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 150 रन के पार

गुवाहाटी : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने लंच तक पहली पारी में 55 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल बावुमा 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं।इस टेस्ट में लंच से पहले चायकाल लिया गया था। यह बदलाव पूर्वोत्तर भारत में टेस्ट के समय को मैनेज करने और खेल को पूरा करने के लिए लिया गया है। यहां अंधेरा जल्दी हो जाता है। इस वजह से यह नियम बनाया गया।अब तक हुए दो सत्रों के खेल में दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह के पहले सत्र में केवल एडेन मार्करम का विकेट गवांया। उन्होंने 38 रन बनाए। दूसरे सत्र में रेयान रिकेल्टन 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। बावुमा 36 और स्टब्स 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 70 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है।इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11भारतीय टीम: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।--------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।