द इंडियन व्यू

गुवाहाटी टेस्ट: मुथुसामी का करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत

साउथ अफ्रीका के हरफनमौला सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है। उनके इस शतक के साथ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है और उनका स्कोर 400 के…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
2 min read
गुवाहाटी टेस्ट: मुथुसामी का करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत

साउथ अफ्रीका के हरफनमौला सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है। उनके इस शतक के साथ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है और उनका स्कोर 400 के पार पहुंच गया है।

सेनुरन मुथुसामी इस शतक के साथ भारत में 7 या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बन गए हैं। सेनुरन मुथुसामी अभी तक 10 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। मार्को जेनसन अर्धशतक जड़ उनका साथ दे रहे हैं, सेनुरन मुथुसामी के साथ 8वें विकेट के लिए उनकी साझेदारी 100 के करीब है।

सेनुरन मुथुसामी भारत के खिलाफ नंबर 7 या उससे नीचे से टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले तीसरे साउथ अफ्रीका के बैटर हैं, उनसे पहले क्विंटन डी कॉक (111, विशाखापत्तनम, 2019) और लांस क्लूजनर (102*, केप टाउन, 1997) ने ऐसा किया था।

AP

यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका द्वारा भारत के खिलाफ टेस्ट इनिंग में नंबर-7 या उससे नीचे के दो बल्लेबाजों ने 50-प्लस स्कोर बनाए हैं। सेनुरन मुथुसामी के अलावा मार्को जेनसन इस पारी में 50 से अधिक रन बना चुके हैं। सेनुरन मुथुसामी के टेस्ट करियर की बात करें तो, अभी तक 8 मैचों की 11 पारियों में वह 64.33 की औसत के साथ 808 रन बना चुके हैं।

भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने से पहले वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इनमें से एक अर्धशतक उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर लगाया था, जहां उन्होंने 89 रनों की पारी खेल साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

दूसरे दिन लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 428 रन बोर्ड पर लगा चुका है। मुथुसामी 107 तो मार्को जेनसन 51 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।