द इंडियन व्यू

गुरुग्राम में बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग

गुरुग्राम : बॉलीवुड के पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टाटा पंच गाड़ी में सवार बदमाशों ने राहुल पर फायरिंग की। हालांकि इस हमले में राहुल बाल-बाल बच गए हैं। फायरिंग…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
1 min read
गुरुग्राम में बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग

गुरुग्राम : बॉलीवुड के पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टाटा पंच गाड़ी में सवार बदमाशों ने राहुल पर फायरिंग की। हालांकि इस हमले में राहुल बाल-बाल बच गए हैं। फायरिंग के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार वारदात बादशाहपुर इलाके में हुई है। एसपीआर रोड पर टाटा पंच में सवार अज्ञात बदमाशों ने राहुल का पीछा शुरू कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। राहुल को जैसे ही पता चला कि उस पर गोलियां चलाई जा रही है तो राहुल ने अपनी गाड़ी को तेजी से दौड़ा लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले लोग कौन थे और हमला क्यों किया गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे चुनाव में हार गए थे। राहुल फाजिलपुरिया बिजनेस घराने से संबंध रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म कपूर संस के गाने लड़की ब्यूटीफुल से अपनी पहचान बनाई। गायकी के साथ वे राजनीति में भी आए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।