द इंडियन व्यू

गुरुग्राम अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन के रिमांड पर ईडी को सौंपा

गुरुग्राम (हरियाणा) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को रविवार सुबह अदालत में पेश किया। अदालत ने अरोड़ा को सात दिन के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया। उनसे…

Ragwendra P Singh
May 10, 2026
1 min read
गुरुग्राम अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन के रिमांड पर ईडी को सौंपा

गुरुग्राम (हरियाणा) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को रविवार सुबह अदालत में पेश किया। अदालत ने अरोड़ा को सात दिन के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया। उनसे गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। ईडी ने शनिवार को अरोड़ा के चंडीगढ़, गुरुग्राम स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। वह लुधियाना वेस्ट से विधायक हैं।

 

ईडी ने करीब 10 घंटे तक चली छापेमारी के बाद शनिवार शाम पांच बजे मंत्री संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। ईडी सूत्रों के अनुसार, मंत्री संजीव अरोड़ा व उनसे संबंधित कंपनियों पर 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के जरिये फर्जी एक्सपोर्ट दिखाने के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।