गुजरात के वडोदरा में बस हादसा, छह की मौत, 31 घायल
वडोदरा : गुजरात के वडोदरा शहर के कोटंबी स्टेडियम के पास आज तड़के करीब चार बजे सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और 31 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 9 साल का लड़का भी शामिल है। घायलों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा शहर के कोटंबी स्टेडियम के पास आज तड़के करीब चार बजे सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और 31 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 9 साल का लड़का भी शामिल है। घायलों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की यह लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, वडोदरा फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य बचाव दल पहुंचे।
घायल यात्री बंसीलाल ने बताया कि वह काम के सिलसिले में राजस्थान से सूरत जा रहा था। हादसे के समय वह सो रहा था। अचानक जोरदार टक्कर हुई और ऐसा लगा जैसे करंट लग गया हो। उसके साथ दो अन्य युवक भी बस में सवार थे।
एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4:40 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 24 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 5 शवों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है कि कोई अन्य यात्री अंदर फंसा न हो।
मृतकों के नाम की घोषणा आधिकारिक तौर पर अभी नही हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
