द इंडियन व्यू

गुजरात के भरूच जिले में जीआईडीसी की कंपनी में भीषण आग, आसमान में छाया धुआं

भरूच : गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
1 min read
गुजरात के भरूच जिले में जीआईडीसी की कंपनी में भीषण आग, आसमान में छाया धुआं

भरूच : गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार छा गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव दलों को भी अलर्ट किया गया है। स्थानीय पुलिस और संबंधित औद्योगिक सुरक्षा अधिकारियों द्वारा भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए पानी और केमिकल फोम का इस्तेमाल कर रहे हैं।आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। हादसे के समय कंपनी के वेयरहाउस में कितने कर्मचारी मौजूद थे और आग से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल आनी बाकी है।प्रशासन और दमकल विभाग की प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने की है। फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।