गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
गांधीनगर : गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्य में व्यापक वर्षा की स्थिति को देखते हुए आज अचानक स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल…

गांधीनगर : गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्य में व्यापक वर्षा की स्थिति को देखते हुए आज अचानक स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम के दौरे पर पहुंचे और बारिश के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री पटेल ने सुरेन्द्रनगर, पाटण, अरवल्ली, अहमदाबाद, मेहसाणा, बनासकांठा, साबरकांठा और खेड़ा के जिला कलेक्टरों के साथ टेलिफोन पर बातचीत की और उनके जिलों में बरसात के कारण उत्पन्न हालात की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट मोड पर रहते हुए वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और पूरे प्रशासनिक अमले को सतर्क रहते हुए स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के साथ संपर्क में बनाए रखने के साथ जिले की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
