गुजरात के आणंद में पुल टूटा,चार वाहन नदी में गिरे,तीन की मौत
आणंद : गुजरात के आणंद जिले में वर्षों पुराना गंभीर ब्रिज बड़े हादसे का गवाह बना। इस ब्रिज के टूट जाने से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत चार वाहन महिसागर नदी में समा गए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि तीन अन्य…

आणंद : गुजरात के आणंद जिले में वर्षों पुराना गंभीर ब्रिज बड़े हादसे का गवाह बना। इस ब्रिज के टूट जाने से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत चार वाहन महिसागर नदी में समा गए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि तीन अन्य लोगों को स्थानीय नागरिकों और बचाव टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया है।
पादरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। स्थानीय तैराकों की मदद से वाहन सवार लोगों की तलाश की गई। इस दौरान समीपवर्ती मुजपुर आदि गांवों के लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 1981 में इस ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था और 1985 में इसे आम जनता के लिए खोला गया था। कुछ साल से यह जर्जर हो गया था।
इस पुल के टूटने से आणंद से वडोदरा, भरूच और अंकलेश्वर का सीधा संपर्क टूट गया है। यह ब्रिज 'सुसाइड पॉइंट' के रूप में बदनाम रहा है। स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता की वजह से ही तीन लोगों को नदी से जिंदा बाहर निकालने में सफलता मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
