द इंडियन व्यू

गुकेश- अर्जुन को झटका, टाटा स्टील मास्टर्स में अब्दुसत्तोरोव की एक अंक की बढ़त

विश्व विजेता डी गुकेश को यहां टाटा स्टील मास्टर्स के सातवें दौर में स्थानीय स्टार अनीश गिरी से हार मिली, जो उनकी लगातार दूसरी और टूर्नामेंट में कुल तीसरी हार है। यह दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मुश्किल रहा। अर्जुन…

Ragwendra P Singh
January 25, 2026
2 min read
गुकेश- अर्जुन को झटका, टाटा स्टील मास्टर्स में अब्दुसत्तोरोव की एक अंक की बढ़त

विश्व विजेता डी गुकेश को यहां टाटा स्टील मास्टर्स के सातवें दौर में स्थानीय स्टार अनीश गिरी से हार मिली, जो उनकी लगातार दूसरी और टूर्नामेंट में कुल तीसरी हार है।

यह दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मुश्किल रहा। अर्जुन एरिगैसी को तुर्की के यागिज कान एरदोगमुस के खिलाफ हार मिली। तुर्की के खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीय अर्जुन को हराया।

अरविंद चिदंबरम को भी काले मोहरों से खेलते हुए नीदरलैंड के एक अन्य खिलाड़ी जोर्डन वान फोरेस्ट के खिलाफ हार मिली जबकि आर प्रज्ञानानंदा को जर्मनी के मथियास ब्लूबाउम ने ड्रॉ पर रोक दिया। 14 खिलाड़ियों के 13 राउंड वाले इस टूर्नामेंट में अभी छह राउंड बाकी हैं।

उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने टूर्नामेंट का अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलते हुए पूरे एक अंक की बढ़त हासिल कर ली।

साभार : गूगल

अब्दुसत्तोरोव ने काले मोहरों से खेलते हुए जर्मनी के विन्सेंट कीमर को बेहतरीन अंदाज में हराया। वह 5.5 अंक के साथ स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। विश्व कप विजेता और उनके ही साथी जावोखिर सिंदारोव 4.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

एरदोगमुस, वान फोरेस्ट, अमेरिका के हंस मोके नीमन और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेदोसेयेव चार-चार अंक से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। ये ब्लूबाउम और कीमर से आधा अंक आगे हैं।

गुकेश, अर्जुन और गिरी तीन-तीन अंक के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। प्रज्ञानानंदा 2.5 अंक के साथ अभी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं जबकि अरविंद केवल दो अंकों के साथ तालिका में अंतिम स्थान पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।