गिल का वनडे डेब्यू ऑस्ट्रेलिया में, वर्ल्ड कप जीतना अंतिम लक्ष्य
टेस्ट के बाद वनडे टीम की कप्तानी भी शुभमन गिल को मिल गई है। भारत को इस महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां गिल अपना वनडे कैप्टेंसी का डेब्यू करेंगे। साभार : गूगल रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने की एकमात्र वजह 2027…

टेस्ट के बाद वनडे टीम की कप्तानी भी शुभमन गिल को मिल गई है। भारत को इस महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां गिल अपना वनडे कैप्टेंसी का डेब्यू करेंगे।

रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने की एकमात्र वजह 2027 वनडे वर्ल्ड कप है। हिटमैन 38 साल के हो गए हैं और चयनकर्ताओं को उनकी फॉर्म और फिटनेस पर भरोसा नहीं है। साथ ही वह नए कप्तान को वर्ल्ड कप के लिए उपयुक्त समय देना चाहते हैं, जिस वजह से गिल को अचानक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वनडे का कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का पहला रिएक्शन सामने आया है। इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप को जीतने का रोड मैप बताया है।
कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने BCCI.tv पर बोलते हुए कहा कि वनडे में भारत की कप्तानी करना बहुत बड़ा सम्मान है और हमारा अंतिम लक्ष्य साउथअफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूरी तरह तैयार रहना है।
शुभमन गिल ने कहा, "अपने देश की वनडे क्रिकेट में कप्तानी करना और एक ऐसी टीम को लीड करना जिसने अच्छा प्रदर्शन किया है, मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है... यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा।
मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप खेलने से पहले हमारे पास लगभग 20 वनडे मैच हैं और यही हमारा अंतिम लक्ष्य है। इसलिए हम जो भी खेलेंगे और जिन खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका जाकर वर्ल्ड कप जीतने से पहले हम पूरी तरह तैयार होंगे।"
रोहित शर्मा ने भारत को 2024 में टी20 वर्ल्ड कप तो 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया है, इसके बावजूद उनसे वनडे कप्तानी छीन ली गई। अगरकर का कहना है कि गिल को पर्याप्त समय देने के लिए ये फैसला लिया गया है।
अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पर कहा था, "चाहे अभी हो या छह महीने बाद, मुझे लगता है कि हमने यही फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।
जैसा कि मैंने कहा, इस समय वनडे क्रिकेट में यह मुश्किल है, क्योंकि अगर आप कोई फैसला लेते हैं, तो आप कोशिश करते हैं कि इसे काफी पहले लिया जाए और दूसरे खिलाड़ी को दूसरे फॉर्मेट में कप्तानी करने का आत्मविश्वास हासिल करने का पर्याप्त मौका दिया जाए, इसलिए यही विचार था।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
