गिरिराज सिंह 9 अक्टूबर से सूरत के दौरे पर रहेंगे
सूरत : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक सूरत शहर और जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कपड़ा उद्योग से जुड़े विभिन्न संगठनों, उद्यमियों, स्टार्टअप और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ…

सूरत : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक सूरत शहर और जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कपड़ा उद्योग से जुड़े विभिन्न संगठनों, उद्यमियों, स्टार्टअप और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं संवाद करेंगे।केंद्रीय कपड़ा मंत्री सिंह 9 अक्टूबर को सुबह 9:30 से 11 बजे तक सर्किट हाउस में यार्न विनिर्माण इकाइयों और कपड़ा मशीनरी निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक सरसाणा स्थित एसजीसीसीआई हॉल में ‘विकास विमर्श’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई), मानव निर्मित फाइबर उद्योग, युवा उद्यमियों और स्टार्टअप से संवाद होगा। दोपहर 3 से 3:30 बजे तक फोस्टा और मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट का दौरा करेंगे। शाम 4 से 7 बजे तक होटल मैरियट में मैन्ट्रा के 50वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।10 अक्टूबर को औद्योगिक इकाइयों का दौरा10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक केंद्रीय मंत्री विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का दौरा करेंगे। इनमें होजीवाला इंडस्ट्रियल एरिया की शिफली एम्ब्रॉयडरी इकाई, गोकुल आनंद की यार्न स्पिनिंग इकाई, पलसाणा स्थित कोटेक्स लिनेन की लिनेन बुनाई इकाई, अल्ट्रा डेनिम लिमिटेड की एयर-जेट लूम एवं परिधान इकाई तथा आदित्य टेक्सटाइल सॉल्यूशंस की होम टेक्सटाइल और वॉटर-जेट इकाई शामिल हैं।इसके अलावा साचिन जीआईडीसी में स्टीम हाउस कॉमन बॉयलर और हीट रिकवरी इकाई का भी निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक सर्किट हाउस में पीएम मित्र पार्क के संबंध में निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…
हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक
सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…
'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं
राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…
नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…
