गद्दाफी स्टेडियम में बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच, फैन घुसा पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम में
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट खेला गया, जिसे मेजबान पाकिस्तान ने जीता। इसी मैच के आखिरी दिन एक बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच देखने को मिला, जब एक फैन पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम में…

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट खेला गया, जिसे मेजबान पाकिस्तान ने जीता। इसी मैच के आखिरी दिन एक बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच देखने को मिला, जब एक फैन पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम में घुस गया।
बाबर आजम के 31वें बर्थडे को सेलिब्रेट करने और बाबर से मिलने की चाहत लिए इस फैन ने सारी सीमाएं लांघ दीं। बाबर आजम भी ये जानकर हैरान थे कि एक फैन उनसे मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम तक कैसे पहुंच सकता है।
बाबर आजम के बर्थडे के दिन पर लाहौर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवा प्रशंसक माजिद खान एनक्लोजर पर चढ़ गया और बर्थडे ब्वॉय से मिलने के लिए पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गया। ड्रेसिंग रूम के ठीक बाहर खड़े कोचिंग स्टाफ ने तुरंत उस प्रशंसक को देखा और सुरक्षाकर्मियों को सूचित किया।

घटना के समय बाबर ड्रेसिंग रूम में नहीं थे। हालांकि, बाद में कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें उस प्रशंसक के बारे में बताया। ये फैन स्टैंड से ऊपर चढ़कर कुछ सपोर्ट के सहारे ड्रेसिंग रूम के एनक्लोजर तक पहुंच गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक सुरक्षा चूक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
शायद यह पिछले कई दशक में पहला मौका है, जब कोई फैन ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गया। आमतौर पर देखा जाता है कि फैंस खिलाड़ियों से मिलने के लिए मैदान पर पहुंचते हैं, लेकिन इस फैन तो हद पार कर दी और ड्रेसिंग रूम में ही घुस गया।
बाबर आजम को जब ये बात पता चली तो वह हैरान थे कि कोई फैन इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस पर ध्यान देना होगा। या तो स्ट्रक्चर में सुधार करना होगा या फिर सख्त नियम बनाने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
