द इंडियन व्यू

गणतंत्र दिवस मैत्री क्रिकेट मैच: नीरू कपूर एकादश की 5 विकेट से शानदार जीत

लखनऊ। नीरू कपूर एकादश ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रणजी क्रिकेटर नीरू कपूर की स्मृति में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एकादश को 5 विकेट से हराया। चौक स्टेडियम पर खेले गए मैच में इंडियन मेडिकल…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
2 min read
गणतंत्र दिवस मैत्री क्रिकेट मैच: नीरू कपूर एकादश की 5 विकेट से शानदार जीत

लखनऊ। नीरू कपूर एकादश ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रणजी क्रिकेटर नीरू कपूर की स्मृति में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एकादश को 5 विकेट से हराया। चौक स्टेडियम पर खेले गए मैच में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कप्तान डॉक्टर अजय पटवा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और टीम ने ए 90 रन का स्कोर बनाया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नीरू कपूर एकादश ने 5 विकेट पर 95 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। जीत में कप्तान अनुराग मिश्रा ने 24 गेंदों पर 34 रन, शिव ने 15, विकास वर्मा ने 12 जबकि अभिराज व हेमंत गिरि ने 10-10 रन बनाए।

विशेष पुरस्कारों में मैन ऑफ द मैच मैच अनुराग मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विमर्श रस्तोगी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक डॉक्टर जेके बंसल चुने गए। वहीं मैच के बाद स्वर्गीय नीरू कपूर की सिमृति में डॉक्टर राकेश सिंह, क्रिकेटर शारदा कपूर, वरिष्ठ खिलाड़ी अकील शमसी, हैदर भाई, अजय तीखा व जैन रजा को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी, लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल सहित कर्नल राजेश, डॉक्टर जेडी रावत, डॉक्टर उमंग खन्ना, विकास शुक्ला, कामेश्वर नाथ टंडन, डॉक्टर तृप्ति बंसल, नेहा बाजपेयी, डीपी सिंह, एजाज अहमद, संजय त्रिवेदी, जेके मिश्रा, सचिन टंडन, शुभ कपूर, संस्कार मिश्रा भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।