गंभीरा पुल दुर्घटना: कार्यपालक अभियंता, दो उप कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता निलंबित
गांधीनगर : वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाले मुझपुर-गंभीरा पुल दुर्घटना के मामले में गुरुवार को राजमार्ग और भवन विभाग के एक कार्यपालक अभियंता, दो उप कार्यपालक अभियंता और एक सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया…

गांधीनगर : वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाले मुझपुर-गंभीरा पुल दुर्घटना के मामले में गुरुवार को राजमार्ग और भवन विभाग के एक कार्यपालक अभियंता, दो उप कार्यपालक अभियंता और एक सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए थे।
वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाले मुझपुर-गंभीरा पुल दुर्घटना के बाद से मुख्यमंत्री ने राजमार्ग और भवन विभाग तथा संबंधित जिला कलेक्टरों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हुए राहत और बचाव कार्य को लेकर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों की टीम को दुर्घटनाग्रस्त मुझपुर-गंभीरा पुल की अब तक हुई मरम्मत, निरीक्षण, गुणवत्ता जांच जैसी बातों पर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विशेषज्ञों की टीम ने दुर्घटना स्थल के निरीक्षण के बाद प्रारंभिक जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसके बाद जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों- एन.एम. नायकावाला (कार्यपालक अभियंता), यू.सी. पटेल (उप कार्यपालक अभियंता), आर.टी. पटेल (उप कार्यपालक अभियंता) और जे.वी. शाह (सहायक अभियंता) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय मुख्यमंत्री ने लिया है।
इसके अतिरिक्त, राज्य के अन्य पुलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक हित में उनकी भी तुरंत सघन जांच करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
