द इंडियन व्यू

गंभीर, सहवाग और अश्विन बाहर! दिनेश कार्तिक ने चुनी भारत की ऑल टाइम टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन

पूर्व भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर व एक्सपर्ट दिनेश कार्तिक ने हाल ही में भारत की ऑल टाइम टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। साभार : गूगल इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
2 min read
गंभीर, सहवाग और अश्विन बाहर! दिनेश कार्तिक ने चुनी भारत की ऑल टाइम टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन

पूर्व भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर व एक्सपर्ट दिनेश कार्तिक ने हाल ही में भारत की ऑल टाइम टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन का चयन किया है।

साभार : गूगल

इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी को जगह दी है, मगर उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गौतम गंभीर को इस टीम में जगह नहीं दी है। गंभीर के अलावा कार्तिक ने वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज किया है।

बता दें, अश्विन के नाम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 32 विकेट हैं। एक क्रिकेट साइट पर टीम का चयन करते हुए दिनेश कार्तिक ने अपने ओपनर्स के रूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को चुना है, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन है।

कोहली ने 1292 तो रोहित ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में 1220 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, वहीं विराट कोहली फाइनल के हीरो रहे थे। कार्तिक ने नंबर-3 पर रॉबिन उथप्पा से ऊपर मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह दी है।

वहीं नंबर-5 और 6 पर युवराज सिंह और एमएस धोनी को रखा है। कार्तिक ने धोनी को अपनी इस टीम का कप्तान भी बनाया है। माही की अगुवाई में टीम इंडिया 2007 का पहला टी20 वर्ल्ड कप जीती थी, वहीं युवराज ने इसी टूर्नामेंट में 6 छक्के लगाए थे।

कार्तिक ने इसके बाद दो ऑलराउंड्स के रूप में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा का चयन किया है, जिन्होंने टीम इंडिया को कई मैच जीताए हैं।

इसके बाद बॉलिंग यूनिट में उन्होंने हरभजन सिंह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। अश्विन इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, वहीं 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के हीरो जोगिंदर शर्मा और इरफान पठान भी बाहर हैं।

दिनेश कार्तिक की टी20 वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।