खो-खो विश्व कप : प्रतीक को पुरुष टीम, प्रियंका को महिला टीम की कमान
भारत में 13 जनवरी से शुरू होने वाले खो-खो विश्व कप के उद्घाटन सत्र में प्रतीक वायकर भारतीय पुरुष टीम जबकि प्रियंका इंगले महिला टीम की अगुवाई करेंगी। साभार : गूगल टूर्नामेंट 13 से 19 जनवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में…
भारत में 13 जनवरी से शुरू होने वाले खो-खो विश्व कप के उद्घाटन सत्र में प्रतीक वायकर भारतीय पुरुष टीम जबकि प्रियंका इंगले महिला टीम की अगुवाई करेंगी।

टूर्नामेंट 13 से 19 जनवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय पुरुष टीम शुरुआती दिन (13 जनवरी) नेपाल से भिड़ेगी, जबकि महिला टीम 14 जनवरी को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।
इस दौरान मुन्नी जून महिला टीम के लिए मुख्य कोच के रूप में काम करेंगी, जबकि अश्विनी कुमार पुरुष टीम के सलाहकार होंगे। भारतीय खो-खो महासंघ अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने खो-खो विश्व कप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर जनरल विक्रम देव डोगरा के साथ गुरुवार को इसकी घोषणा की।
मित्तल ने टीमों की जर्सी में एक विशेष बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पुरुष और महिला दोनों टीमें की जर्सी पर ‘भारत’ लिखा होगा। खेलों में भारतीय टीम की जर्सी पर आमतौर पर ‘इंडिया’ लिखा होता है।
मित्तल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमारी टीम को ‘भारत की टीम’ के नाम से जाना जाएगा। जर्सी पर ‘भारत’ प्रमुखता से अंकित होगा।’’ इस मौके पर महिला वर्ग की विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया।
खो-खो विश्व कप सीईओ गीता सुधन ने कहा, ‘‘हरी ट्रॉफी उन महिलाओं को सम्मानित करेगी जो अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।’’ टूर्नामेंट से पहले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक तैयारी शिविर का आयोजन हुआ था जिसमें पूरे भारत से 60 पुरुष और इतने ही महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीमों में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा की।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
