द इंडियन व्यू

खेल मंत्री मांडविया ने की फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की अगुवाई

गुजरात के पोरबंदर में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का नेतृत्व किया जबकि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गुवाहाटी से इस पहल का समर्थन किया। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
January 5, 2025
2 min read
खेल मंत्री मांडविया ने की फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की अगुवाई

गुजरात के पोरबंदर में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का नेतृत्व किया जबकि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गुवाहाटी से इस पहल का समर्थन किया।

साभार : गूगल

मांडविया के साथ 150 से अधिक साइकिल सवारों ने उनके लोकसभा क्षेत्र पोरबंदर के उपलेटा में म्यूनिसिपल आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से तालुका स्कूल क्रिकेट ग्राउंड तक पांच किलोमीटर का सफर तय किया।

साभार : गूगल

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बोरगोहेन देश के विभिन्न हिस्सों से अन्य प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के साथ गुवाहाटी में भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र से साइकिलिंग पहल में शामिल हुईं। पूर्व राष्ट्रमंडल हैवीवेट कुश्ती चैंपियन संग्राम सिंह ने भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपना समर्थन देने का संकल्प लिया।

साभार : गूगल

पिछले महीने मांडविया द्वारा शुरू किए जाने के बाद से देश भर में 2500 से अधिक स्थानों पर साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। मांडविया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘साइकिल चलाना प्रदूषण का समाधान है। यह अच्छे स्वास्थ्य का मंत्र है।सभी को साइकिल चलानी चाहिए क्योंकि यह फिट रहने के लिए फायदेमंद है। आप एक ग्रुप बना सकते हैं और साथ में साइकिल चला सकते हैं।’’

साभार : गूगल

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2019 में ‘फिट इंडिया’ पहल की शुरुआत की थी। खेल मंत्रालय भारतीय साइकिलिंग महासंघ और ‘माई भारत’ के सहयोग से ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन करता है।

साभार : गूगल

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।