द इंडियन व्यू

खेल ने फिर जोड़ा दिलों को : भारत-पाक हॉकी मैच में दिखी अनोखी सौहार्द भावना

भारत और पाकिस्तान के बीच खेल प्रतिस्पर्धा भले ही दशकों पुरानी हो, सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों ने खेल भावना की एक बेहतरीन मिसाल पेश की। मंगलवार को हुए जूनियर हॉकी मुकाबले से पहले जब दोनों…

Ragwendra P Singh
October 15, 2025
3 min read
खेल ने फिर जोड़ा दिलों को : भारत-पाक हॉकी मैच में दिखी अनोखी सौहार्द भावना

भारत और पाकिस्तान के बीच खेल प्रतिस्पर्धा भले ही दशकों पुरानी हो, सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों ने खेल भावना की एक बेहतरीन मिसाल पेश की।

मंगलवार को हुए जूनियर हॉकी मुकाबले से पहले जब दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए, तो उसके तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और हाई-फाइव किया। मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ।

इसके बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखे। यह दृश्य खास इसलिए था क्योंकि कुछ हफ्ते पहले हुए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच ऐसा कोई दृश्य नहीं देखने को मिला था।

@GreenTeam1992

एशिया कप क्रिकेट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी, और उस दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति सम्मान जताने के लिए लिया गया था।

फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती, लेकिन उस वक्त भी टीम इंडिया ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इससे साफ था कि मैदान के बाहर की राजनयिक तनाव की स्थिति का असर क्रिकेट मैदान पर भी दिखाई दे रहा था।

एशिया कप के बाद जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या भविष्य में पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रहेगी, तो उन्होंने बेहद संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता आगे क्या होगा। दिल्ली अभी बहुत दूर है। हम पाकिस्तान से सिर्फ मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेलते हैं, इसलिए जब अगली बार मौका आएगा, तब देखा जाएगा।

@GreenTeam1992

फिलहाल हम इस पल का आनंद लेना चाहते हैं।' उनके इस बयान ने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया फिलहाल खेल भावना और राष्ट्रीय सम्मान के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती है।

वहीं, सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में माहौल एकदम अलग था। मैच से पहले ही पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अपने खिलाड़ियों को हिदायत दी थी कि वे भारतीय खिलाड़ियों के साथ किसी भी प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति या टकराव से बचें और केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'खिलाड़ियों को पहले से मानसिक रूप से तैयार कर दिया गया था कि अगर भारतीय खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाते हैं, तो उसे नजरअंदाज करें और बस आगे बढ़ जाएं।

उन्हें किसी भी तरह की भावनात्मक प्रतिक्रिया या इशारों से बचने को कहा गया था।' मैदान पर इसके विपरीत नजारा देखने को मिला और दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच से पहले और बाद में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सौहार्द दिखाते नजर आए। भारत और पाकिस्तान के बीच यह हॉकी मुकाबला न सिर्फ एक रोमांचक 3-3 ड्रा था, बल्कि यह खेल भावना का उदाहरण भी बना।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।