द इंडियन व्यू

खेल के सभी प्रारूपों से तेज गेंदबाज वरुण आरोन का संन्यास

शुक्रवार को खेल के सभी प्रारूपों से तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की पुष्टि की। साभार : गूगल वरुण आरोन अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए काफी मशहूर हुए थे, हालांकि वह…

Ragwendra P Singh
January 10, 2025
2 min read
खेल के सभी प्रारूपों से तेज गेंदबाज वरुण आरोन का संन्यास

शुक्रवार को खेल के सभी प्रारूपों से तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की पुष्टि की।

साभार : गूगल

वरुण आरोन अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए काफी मशहूर हुए थे, हालांकि वह इंटरनेशनल लेवल पर अपनी चमक कायम नहीं रख सके और भारत के लिए 18 मैच ही खेल पाये। वरुण ने 2010-11 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान सुर्खियां बटोरी थी। इस दौरान उन्होंने 153 किमी/घंटा की स्पीड से गेंदबाजी की थी।

तेज गेंदबाज वरुण आरोन का करियर चोट के कारण ज्यादा बढ़ नहीं सका। उन्होंने भारत के लिए अक्टूबर 2011 में डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे। उनका पहला इंटरनेशनल विकेट स्कॉट बोर्थविक थे।

Varun Aaron (@varunaaron77)

वरुण आरोन ने भारत के लिए खेलते हुए 18 मैचों में 29 विकेट चटकाए थे। हालांकि आरोन नियमित रूप से झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे। वरुण आरोन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''पिछले 20 साल से, मैंने तेज गेंदबाजी के रोमांच को जीया है। बहुत आभार के साथ आज मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं।

यह सफर ईश्वर, मेरे परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और प्रशंसकों के बिना संभव नहीं होती। मुझे अपने करियर के दौरान कई खतरनाक इंजरी से बार-बार वापसी करनी पड़ी और यह केवल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के फिजियो, प्रशिक्षकों और कोचों के अथक समर्पण के कारण ही संभव हो सका।"

आरोन ने 52 आईपीएल मैचों में 33.66 की औसत से 44 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।