द इंडियन व्यू

खुशबू कुमारी होंगी उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम का कप्तान खुशबू कुमारी और उपकप्तान तेजस्विनी सिंह को बनाया गया हैं। उत्तर प्रदेश टीम…

Ragwendra P Singh
March 28, 2026
2 min read
खुशबू कुमारी होंगी उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है।

टीम का कप्तान खुशबू कुमारी और उपकप्तान तेजस्विनी सिंह को बनाया गया हैं। उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की शनिवार को समाप्ति के बाद की गई।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने टीम में चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में यूपी ने कांस्य पदक जीत था और इस बार टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 30 मार्च से तीन अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश टीम रविवार को बरेली के लिए रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश की चयनित महिला सीनियर हैंडबॉल टीम इस प्रकार हैं:-
• तेजस्विनी सिंह (एसएसबी)
• आकांक्षा सिंह वर्मा (एसएसबी)
• सपना कश्यप (कानपुर)
• ऋतु पाल (लखनऊ)
• विशाल्या शर्मा (कानपुर)
• आरती यादव (गोरखपुर)
• खुशबू कुमारी (गोरखपुर)
• राजपति (अयोध्या)
• रेशमा यादव (वाराणसी)
• सुमन यादव (वाराणसी)
• आराधना त्रिपाठी (अयोध्या)
• नंदिनी पटेल (गोरखपुर)
• समृद्धि सिंह (वाराणसी)
• युक्ता तिवारी (गोरखपुर)
• निक्की चौहान (गोरखपुर)
• निहारिका (वाराणसी)
• खुशबू शर्मा (लखनऊ)
• नैना (वाराणसी)
• सुनीता (बस्ती)
• रंजना (बरेली)
• उषा (वाराणसी)
• शताक्षी (वाराणसी)
• टीम कोच : मोहम्मद तौहीद (लखनऊ) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।