खराब मौसम में भी शुभंकर का दमदार प्रदर्शन, संयुक्त 61वें स्थान पर रहे
भारतीय शुभंकर शर्मा मौसम से प्रभावित अल्फर्ड डनहिल लिंक्स गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रहे। साभार : गूगल खराब मौसम की वजह से प्रतियोगिता को तीन दौर और 54 होल तक…

भारतीय शुभंकर शर्मा मौसम से प्रभावित अल्फर्ड डनहिल लिंक्स गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रहे।

खराब मौसम की वजह से प्रतियोगिता को तीन दौर और 54 होल तक सीमित कर दिया गया। शुभंकर ने अंतिम दौर में दो बर्डी और एक बोगी की। उनका कुल स्कोर पांच अंडर रहा।
इंडियन ओपन के बाद वह पहली बार कट हासिल करने में सफल रहे। राइडर कप विजेता रॉबर्ट मैकिनटायर ने लगातार तीसरे दौर में छह अंडर 66 के स्कोर से कुल 18 अंडर के स्कोर के साथ चार शॉट से खिताब जीता। मैकिनटायर ने अंतिम दौर में सात बर्डी और एक बोगी की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
