द इंडियन व्यू

क्षितिज और यश वर्द्धन चमके, लखनऊ यूनिवर्सिटी ने 5 विकेट से मैच जीता

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच क्षितिज त्रिपाठी (4 विकेट) की गेंदबाजी के बाद उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अलीगढ़ में खेले जा रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ ईएंडटी…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
2 min read

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच क्षितिज त्रिपाठी (4 विकेट) की गेंदबाजी के बाद उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अलीगढ़ में खेले जा रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ ईएंडटी (पंजाब) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की।

थापर इंस्टीट्यूट ऑफ ईएंडटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सभी विकेट गंवाकर 162 रन का स्कोर बनाया। टीम से अपूर्व ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। दक्ष ने 38 व करमन ने 18 रन जोड़े। लखनऊ यूनिवर्सिटी से क्षितिज त्रिपाठी ने 20 रन देकर चार विकेट की सफलता पाई।

रितेश यादव, कार्तिक कपूर व मनन कांडपाल को 1-1 विकेट की सफलता मिली। जवाब में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

साभार : गूगल

हालांकि मध्यक्रम में यश वर्द्धन सिंह ने मात्र 25 गेंदों पर 4 चौके व 5 छक्के से नाबाद 58 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए जीत में आदित्य प्रताप सिंह ने 34 गेंदों पर 6 चौके से 43 रन जबकि रितिक सिन्हा ने 37 रन का योगदान किया। थापर इंस्टीट्यूट ऑफ ईएंडटी से करमन व देवांश अग्रवाल को 2-2 विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।