क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) : बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित रहे दंतेवाड़ा जिले के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है। आज महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। वे छिंदनार, जावंगा जैसे गांवों में बने नए…

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) : बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित रहे दंतेवाड़ा जिले के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है। आज महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। वे छिंदनार, जावंगा जैसे गांवों में बने नए मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे।
उनका गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों-बच्चों से मुलाकात और पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन दौरा रद्द हो गया है। सचिन तेंदुलकर के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनका दौरा रद्द हो गया है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि यह दौरा केवल एक उद्घाटन कार्यक्रम नहीं है, बल्कि 'मैदान कप' पहल के जरिए जिले के सुदूर गांवों के बच्चों को खेलों से जोड़ने की एक बड़ी योजना है। अधिकारियों के अनुसार सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और प्रशासन मिलकर 50 खेल मैदान तैयार कर रहे हैं, जिनमें से 15 मैदानों का काम पूरा हो चुका है।
जिला प्रशासन के अनुसार, तेंदुलकर चार्टर्ड प्लेन से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। इसके लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसपी गौरव राय छिंदनार और पनेड़ा के मैदानों का निरीक्षण कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
