द इंडियन व्यू

क्रिकेट में अब भावना नहीं, अर्थशास्त्र चलता है: पाकिस्तान की टूर्नामेंट से वापसी की नौटंकी

भारत के साथ हुए मैच के दौरान "नो हैंडशेक" विवाद को लेकर पाकिस्तान ने काफी हंगामा खड़ा किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भारत पर परमाणु हमले की धमकी देने वाले पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी इस बार हाथ मिलाने के मुद्दे पर खूब…

Ragwendra P Singh
September 17, 2025
2 min read
क्रिकेट में अब भावना नहीं, अर्थशास्त्र चलता है: पाकिस्तान की टूर्नामेंट से वापसी की नौटंकी

भारत के साथ हुए मैच के दौरान "नो हैंडशेक" विवाद को लेकर पाकिस्तान ने काफी हंगामा खड़ा किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भारत पर परमाणु हमले की धमकी देने वाले पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी इस बार हाथ मिलाने के मुद्दे पर खूब बौखलाए।

साभार : गूगल

पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को पूरे एशिया कप से हटाने की मांग रखी और यहां तक कि टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी भी दे डाली। हालांकि, मंगलवार को आईसीसी ने उनकी यह मांग सिरे से खारिज कर दी। इसके बाद अचानक पीसीबी और मोहसिन नकवी दोनों शांत हो गए।

अब न कोई बयान, न कोई शोर—पूरी तरह सन्नाटा छा गया है। असल वजह आर्थिक नुकसान है। पाकिस्तान की एशिया कप से बाहर होने की धमकी सिर्फ एक गीदड़भभकी बनकर रह गई। अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट का बहिष्कार करता, तो उसे भारी नुकसान झेलना पड़ता।

ऊपर से आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई अलग होती। नतीजतन, अब पाकिस्तान चुपचाप टूर्नामेंट में खेल रहा है। हालांकि, पीसीबी की "थोड़ी-बहुत इज्जत" इसलिए बची क्योंकि बुधवार को यूएई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एंडी पायक्रॉफ्ट रेफरी नहीं होंगे।

पीसीबी का आरोप था कि भारत-पाक मैच में टॉस के दौरान पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने को कहा था। मंगलवार को पाकिस्तान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस तक रद्द कर दी और अब बिना शोर-शराबे के अपने अगले मैच की तैयारी कर रहा है।

दरअसल, एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि अगर पाकिस्तान एशिया कप से हटता, तो उसे 1.2 से 1.6 करोड़ डॉलर (करीब 106 से 141 करोड़ रुपये) तक का नुकसान होता।

एशिया कप में भाग लेने वाले टेस्ट खेलने वाले पांच देशों—भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान—को टूर्नामेंट की कुल कमाई का 75% हिस्सा मिलता है, जिसमें सभी की हिस्सेदारी बराबर यानी 15% है। यह कमाई ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, डिजिटल डील्स, स्पॉन्सरशिप और टिकट बिक्री से आती है।

शेष 25% रकम एसोसिएट देशों में बांटी जाती है। गौरतलब है कि मोहसिन नकवी न सिर्फ पीसीबी के चेयरमैन हैं, बल्कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख भी हैं, और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी।

पीसीबी के सालाना बजट का लगभग 7% हिस्सा एशिया कप से आता है। ऐसे में नकवी को मजबूरी में अपनी धमकियों से पीछे हटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान की किरकिरी तो कर ही दी, साथ ही यह भी साफ कर दिया कि क्रिकेट में भी अब भावनाओं से ज्यादा अर्थशास्त्र हावी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।