द इंडियन व्यू

क्रिकेट के नियमों का पाठ: लखनऊ में 87 अंपायर और स्कोरर को मिल रही विशेष ट्रेनिंग

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा आयोजित चतुर्थ अंपायर एवं स्कोरर कार्यशाला का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला ने राजधानी में क्रिकेट के प्रति उत्साह का नया आयाम जोड़ दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ…

Ragwendra P Singh
October 6, 2025
2 min read
क्रिकेट के नियमों का पाठ: लखनऊ में 87 अंपायर और स्कोरर को मिल रही विशेष ट्रेनिंग

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा आयोजित चतुर्थ अंपायर एवं स्कोरर कार्यशाला का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला ने राजधानी में क्रिकेट के प्रति उत्साह का नया आयाम जोड़ दिया है।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की चतुर्थ अंपायर एवं स्कोरर कार्यशाला की हुई शुरुआत

अब तक किसी भी जिला संघ द्वारा इतनी बड़ी कार्यशाला आयोजित नहीं की गई थी — इसमें 87 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 5 महिला सदस्य भी शामिल हैं। उद्घाटन सत्र में सीएएल के उपाध्यक्ष विनय मोहन, अभिजीत सिंह, राकेश सिंह, कमर हुसैन और मो. आरिफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला का संचालन एपी सिंह, एसपी सिंह, विकास पाण्डेय, अश्विनी मंधानी एवं रोहित यादव द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन प्रतिभागियों को 23 नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही बीसीसीआई द्वारा हाल ही में किए गए नियम परिवर्तनों की भी समीक्षा कराई गई।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम की देखरेख अंपायर एवं स्कोरर कमेटी के चेयरमैन नईम चिश्ती कर रहे हैं। कार्यशाला का समापन 8 अक्टूबर को होगा, जब सभी प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी।

इस परीक्षा में सफल होने वाले अंपायर एवं स्कोररों को आगामी क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की प्रतियोगिताओं में जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य न केवल तकनीकी दक्षता बढ़ाना है, बल्कि क्रिकेट में पारदर्शिता, अनुशासन और खेल भावना को भी सशक्त बनाना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।