द इंडियन व्यू

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में पॉल ग्रीन की जगह लेंगे डेविड बून

पूर्व बल्लेबाज डेविड बून पाकिस्तान और दुबई में जारी चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद आईसीसी मैच रेफरी के अपने मौजूदा पद को छोड़ देंगे और 28 मार्च से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड में शामिल होंगे। 64 वर्षीय बून क्रिकेट तस्मानिया…

Ragwendra P Singh
February 27, 2025
1 min read
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में पॉल ग्रीन की जगह लेंगे डेविड बून

पूर्व बल्लेबाज डेविड बून पाकिस्तान और दुबई में जारी चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद आईसीसी मैच रेफरी के अपने मौजूदा पद को छोड़ देंगे और 28 मार्च से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड में शामिल होंगे। 64 वर्षीय बून क्रिकेट तस्मानिया बोर्ड के अध्यक्ष हैं और सीए में निवर्तमान अध्यक्ष पॉल ग्रीन की जगह लेंगे।

साभार : गूगल

‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ने सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड के हवाले से कहा, ‘‘मुझे बेहद खुशी है कि डेविड एक खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशासक के रूप में अपने विशाल अनुभव को लेकर सीए बोर्ड में आएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डेविड ने आईसीसी मैच रेफरी के रूप में अपनी भूमिका में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करना जारी रखा है और यह हमारे लिए बहुत उपयोगी होगा क्योंकि हम खेल के तेजी से बदलते परिदृश्य का सामना कर रहे हैं।’’

बून 2011 से आईसीसी मैच रेफरी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 107 टेस्ट और 181 एकदिवसीय मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 13,386 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। वह भारत में 1987 में विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे। बून 1999 में संन्यास लेने के बाद 2000-2011 के बीच चयनकर्ता भी रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।