क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस रवैये से सुनील गावस्कर नाराज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो टेस्ट सीरीज खेली जाती है, उसे कुछ दशक पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम मिला था। ये ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर और भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर पड़ी थी,…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो टेस्ट सीरीज खेली जाती है, उसे कुछ दशक पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम मिला था। ये ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर और भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर पड़ी थी, लेकिन कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय दिग्गज का अपमान 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने पर किया।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी में हराकर जब 3-1 से बीजीटी को जीता तो उस ट्रॉफी को देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एलन बॉर्डर को बुलाया, जबकि सुनील गावस्कर भी ग्राउंड में मौजूद थे। गावस्कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस रवैये से नाराज हैं।
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने और एलन बॉर्डर के नाम पर दी जाने वाली ट्रॉफी ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्रदान करने के लिए बुलाये नहीं जाने पर नाराजगी जाहिर की। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को 6 विकेट से हराकर दस साल में पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उस समय मैदान पर मौजूद होने के बावजूद गावस्कर को इसके लिए बुलाया नहीं गया। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं था। 2018-19 में एलन बॉर्डर ने ही भारत को ट्रॉफी थमाई थी।
2020-21 में कोरोना के कारण ने अजिंक्य रहाणे ने अकेले ट्रॉफी उठाकर टीम को थमाई थी। 2022-23 में खुद सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को बीजीटी ट्रॉफी थमाई थी। वहीं, गावस्कर ने कहा, "मुझे पुरस्कार वितरण समारोह में जाकर खुशी होती। आखिरकार यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है और ऑस्ट्रेलिया तथा भारत से जुड़ी है। मैं मैदान पर ही था।
मुझे फर्क नहीं पड़ता कि ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया को दी जा रही थी। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला और जीते। ठीक है। सिर्फ इसलिए कि मैं एक भारतीय हूं। अपने अच्छे दोस्त एलन बॉर्डर के साथ ट्रॉफी प्रदान करके मुझे खुशी होती।’’ बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया 1996-97 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेल रहे हैं। चार बार भारत इसे जीत चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
