कोहरे में लिपटी दिल्ली की सुबह, दृश्यता घटी, इंडिगो ने परामर्श जारी किया
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का बड़ा हिस्सा आज सुबह कोहरा और धुआं (स्मॉग) की मोटी परत में लिपटा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग में सुबह वायु गुणवत्ता…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का बड़ा हिस्सा आज सुबह कोहरा और धुआं (स्मॉग) की मोटी परत में लिपटा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 483 दर्ज किया गया। यह वायु प्रदूषण की गंभीर श्रेणी है। धुंध के कारण इंडिगो ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली और उससे सटे शहर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 483, पंडित पंत मार्ग में 417,बाराखंबा रोड पर 474 और अक्षरधाम इलाके में 493 दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को भी हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार को देश भर में दिल्ली तीसरी स्थान पर सबसे अधिक प्रदूषित रही।
बोर्ड के अनुसार, रविवार को हवा पश्चिमी दिशा से पांच किलोमीटर प्रति घंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 800 मीटर रही। पूर्वानुमान है कि सोमवार से मंगलवार के बीच हवा के बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण लागू है। दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय सभी स्कूलों को नौवीं और 11वीं तक की क्लास हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दे चुका है। सरकार ने इस चरण के सभी प्रतिबंधों को लागू करते हुए सभी से इसका पालन करने का आग्रह किया है।
इधर साल का आखिरी महीना दिसंबर आधा गुजरने को है। सर्दी ने पूरे उत्तर भारत के साथ देश के कई हिस्सों में अपना असर तेज कर दिया है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में तेज ठंडी हवा ने लोगों को कंपकंपा दिया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, शीत लहर और घने कोहरे ने ठंड की धार और तीखी कर दी है। यह पहली बार है कि विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा जैसे क्षेत्रों में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
इंडिगो ने एक्स पर जारी यात्रा सलाह में कहा, '' आज सुबह दिल्ली में सर्दियों की पहली धुंध दिख रही है और एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता भी कम है। मौसम बदलने के कारण इंडिगो के ऑपरेशन में बदलाव हो रहा है। इसलिए कुछ फ्लाइट्स को उड़ान भरने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। हम समझते हैं कि प्लान, शेड्यूल और कनेक्शन मायने रखते हैं और हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हमारी टीमें आपकी पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए मौजूद रहेंगी। धुंध के कारण सड़क पर ट्रैफिक भी धीमा हो सकता है। इसलिए हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट तक की यात्रा प्लान करते समय थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें। ''
---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
