कोलकाता पुलिस के डीसी शांतनु सिन्हा विश्वास को ईडी ने किया गिरफ्तार
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोना पाप्पू मामले में लंबी पूछताछ के बाद कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने गुरुवार रात उन्हें हिरासत में लिया।…

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोना पाप्पू मामले में लंबी पूछताछ के बाद कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने गुरुवार रात उन्हें हिरासत में लिया। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
शुक्रवार सुबह ईडी के एक अधिकारी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वह जांच में पूरी तरह से असहयोग कर रहे थे जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह से ही कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय में शांतनु सिन्हा विश्वास से पूछताछ की जा रही थी। लगभग साढ़े 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रात करीब 10 बजे उनकी गिरफ्तारी की गई।
ईडी इससे पहले भी सोना पाप्पू मामले में पूछताछ के लिए शांतनु को कई बार तलब कर चुकी थी। आरोप है कि वह लगातार समन से बचते रहे। जांच एजेंसी ने उनके आवास पर तलाशी अभियान भी चलाया था। बताया जा रहा है कि कोलकाता और दिल्ली स्थित ईडी कार्यालयों की ओर से भी विभिन्न मामलों में उन्हें बुलाया गया था। एक मामले में समन मिलने के बाद उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख भी किया था।
लगातार पूछताछ से बचने के कारण ईडी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें। जांच एजेंसी के सूत्रों का दावा है कि सोना पाप्पू और उसके करीबी लोगों के साथ शांतनु के कुछ वित्तीय लेनदेन के संबंध मिले हैं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार कारोबारी जय कामदार से बरामद दस्तावेजों में भी शांतनु का नाम सामने आया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ईडी ने पाप्पू मामले की जांच के सिलसिले में फर्न रोड स्थित शांतनु सिन्हा विश्वास के घर पर छापेमारी की थी। यह अभियान सुबह से शुरू होकर देर रात तक चला था। तलाशी के दौरान शांतनु सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। इसके अगले दिन ईडी ने शांतनु तथा उनके दोनों पुत्रों सायंतन और मनीष को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होने के लिए बुलाया था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे थे।
इसके अलावा अप्रैल में ईडी ने उन्हें बालू तस्करी मामले की जांच में भी तलब किया था। हालांकि, उस समय वह स्वयं उपस्थित नहीं हुए थे और उनकी ओर से उनके वकील ईडी कार्यालय पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अन्य कार्यों में व्यस्तता का हवाला देकर एजेंसी से समय मांगा था। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गुरुवार को वह ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
