समाचार पोर्टल

कोलकाता की सड़कों पर मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग, ट्राम में नजर आईं साई पल्लवी

कोलकाता : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मणिरत्नम इन दिनों कोलकाता में अपनी आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुआ शूटिंग का सिलसिला अगले कुछ…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
1 min read
कोलकाता की सड़कों पर मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग, ट्राम में नजर आईं साई पल्लवी

कोलकाता : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मणिरत्नम इन दिनों कोलकाता में अपनी आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुआ शूटिंग का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

 

महाकरण (राइटर्स बिल्डिंग) के पास साई पल्लवी को स्कूटी चलाते हुए एक दृश्य फिल्माते देखा गया। इसके बाद धर्मतला ट्राम डीपो में शूटिंग हुई, जहां साई पल्लवी ने ट्राम के भीतर शाॅट दिया। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें देखने पहुंचे। अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। कुम्हारटोली में शूटिंग के दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

 

फिल्म की शूटिंग प्रिंसेप घाट में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। आने वाले दिनों में पार्क स्ट्रीट के प्रतिष्ठित इलाकों में भी फिल्मांकन किया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि कोलकाता में करीब 10 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग चलेगी।

 

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। इससे पहले मणिरत्नम ने वर्ष 2004 में फिल्म 'युवा' की शूटिंग भी कोलकाता में की थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ईशा देओल जैसे कलाकार नजर आए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…