महिला विश्व कप में भी पुरुषों जैसी सख्ती, भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच दूरी बरकरार
दुबई में एशिया कप के दौरान भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा स्थापित मिसाल के अनुसार ही हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम भी पांच अक्टूबर को कोलंबो में खेले जाने वाले महिला विश्व कप मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हाथ…

दुबई में एशिया कप के दौरान भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा स्थापित मिसाल के अनुसार ही हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम भी पांच अक्टूबर को कोलंबो में खेले जाने वाले महिला विश्व कप मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की परंपरा नहीं अपनाएगी।

भारत-पाक क्रिकेट संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी के दुबई में सूर्यकुमार यादव को विजेता ट्रॉफी नहीं सौंपने से तनाव और बढ़ गया।
इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘बीसीसीआई सरकार के अनुसार काम करेगा और टॉस के समय हाथ मिलाने की कोई परंपरा नहीं होगी, मैच रेफरी के साथ कोई फोटोशूट नहीं होगा और खेल के अंत में कोई हाथ मिलाने की नीति नहीं होगी।
पुरुषों द्वारा अपनाई गई नीति का पालन महिला टीम भी करेगी। ’’ कोलंबो में टॉस कौन करेगा, इस पर भी नजरें लगी होंगी। उम्मीद है कि यह किसी तटस्थ देश के पूर्व खिलाड़ी या विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा।
यह माहौल न्यूजीलैंड में हुए 2022 वनडे विश्व कप से बिल्कुल अलग होगा जहां भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बिस्माह मारूफ की बेटी को प्यार करने की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस बार हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के बीच सामान्य बातचीत भी होने की संभावना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
