द इंडियन व्यू

कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले और भाई ने ईडी से मांगा एक माह का समय

रांची : धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह और भाई विश्व विजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए एक-एक माह का समय मांगा है। ईडी ने रंजीत सिंह को 18 अगस्त और विश्व विजय सिंह…

Ragwendra P Singh
August 18, 2026
2 min read
कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले और भाई ने ईडी से मांगा एक माह का समय

रांची : धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह और भाई विश्व विजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए एक-एक माह का समय मांगा है। ईडी ने रंजीत सिंह को 18 अगस्त और विश्व विजय सिंह को 19 अगस्त को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का समन भेजा था।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण के दौरान मिले दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद एलबी सिंह के दोनों रिश्तेदारों को समन जारी किया है। जांच में कथित तौर पर सामने आया है कि रंजीत सिंह और विश्व विजय सिंह के बैंक खातों में बीसीसीएल की ओर से काम के एवज में रकम का हस्तांतरण हुआ है।जांच के दौरान दोनों के बैंक खातों में बड़े पैमाने पर लेनदेन का भी पता चलने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि दोनों खातों से प्रतिदिन औसतन करीब दो-दो करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।ईडी की जांच में रंजीत सिंह के नाम पर करीब 18 से 20 करोड़ रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) होने की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसी इन वित्तीय लेनदेन और रकम के स्रोत की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।