द इंडियन व्यू

कोच बदले, हालात नहीं बदले: ब्राइटन से हारकर मैनचेस्टर यूनाइटेड एफए कप से बाहर

कोचिंग में बदलाव के बावजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्य कोच रुबेन अमोरिम को बर्खास्त किए जाने के ठीक एक सप्ताह बाद भी टीम के प्रदर्शन में कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा और उसे…

Ragwendra P Singh
January 12, 2026
2 min read
कोच बदले, हालात नहीं बदले: ब्राइटन से हारकर मैनचेस्टर यूनाइटेड एफए कप से बाहर

कोचिंग में बदलाव के बावजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्य कोच रुबेन अमोरिम को बर्खास्त किए जाने के ठीक एक सप्ताह बाद भी टीम के प्रदर्शन में कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा और उसे ब्राइटन के हाथों 2-1 की हार झेलनी पड़ी।

इस हार के साथ ही 13 बार की एफए कप चैंपियन और प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ब्राइटन ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया।

ब्राजन ग्रुडा ने 12वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद मैच में दबाव बढ़ता गया और 64वें मिनट में यूनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर डैनी वेलबेक ने ब्राइटन की ओर से दूसरा गोल कर बढ़त को मजबूत कर दिया।

यही गोल अंततः निर्णायक साबित हुआ। यूनाइटेड की ओर से बेंजामिन सेस्को ने अंतिम समय में गोल कर अंतर जरूर कम किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

@OfficialBHAFC

अन्य मुकाबलों में आर्सेनल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गैब्रियल मार्टिनेली की हैट्रिक की बदौलत पोर्ट्समाउथ को 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लीड्स ने डर्बी काउंटी को 3-1 से शिकस्त दी।

वहीं, तीसरी श्रेणी की टीम मैन्सफील्ड ने प्रीमियर लीग की प्रमुख टीम शेफील्ड यूनाइटेड को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर कर दिया। एक अन्य मैच में नॉर्विच ने वॉल्सॉल को 5-1 से मात दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।