कोकरनाग के ऊपरी इलाकों से लापता सेना के एक और कमांडो का शव बरामद
कोकरनाग : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के ऊपरी इलाकों से सेना के एक और कमांडो का शव बरामद किया गया है। तीन दिन पहले सेना के दो पैरा कमांडो भीषण बर्फीले तूफान के बीच इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान…

कोकरनाग : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के ऊपरी इलाकों से सेना के एक और कमांडो का शव बरामद किया गया है। तीन दिन पहले सेना के दो पैरा कमांडो भीषण बर्फीले तूफान के बीच इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान लापता हो गए थे।दूसरे शव की बरामदगी के साथ ही कठिन इलाके और जमा देने वाले तापमान के बावजूद जारी गहन तलाशी अभियान समाप्त हो गया है।कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद दो दिन पहले अहलान गडोले इलाके में एक अभियान शुरू किया गया था। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर के मुताबिक 6 और 7 अक्टूबर की दरम्यानी रात को किश्तवाड़ रेंज में इस ऑपरेशनल टीम को दक्षिण कश्मीर के पहाड़ों में भयंकर बर्फ़ीले तूफ़ान और बर्फ़बारी का सामना करना पड़ा। इसी तलाशी अभियान के दौरान विशिष्ट पैरा यूनिट के दो कमांडो मंगलवार को संचार लाइन बंद हो जाने के बाद लापता हो गए थे। कमांडो का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टरों को हवाई टोही में लगाया गया।सेना ने गहन खोज और बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन प्रतिकूल मौसम के बावजूद तलाशी अभियान के दौरान 09 अक्टूबर को दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के ऊपरी इलाकों में एक पैराट्रूपर का शव हथियार सहित बरामद हुआ। एक अन्य लापता सैनिक की तलाश जारी रखने पर दूसरे जवान का भी शव आज बरामद किया गया है। दूसरे शव की बरामदगी के साथ ही कठिन इलाके और जमा देने वाले तापमान के बावजूद जारी गहन तलाशी अभियान समाप्त हो गया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि पार्थिव शरीर को औपचारिक पहचान के बाद सैन्य सम्मान के लिए भेजा जाएगा।--------------------------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
