कोई मुकाबला ही नहीं बचा, हार्दिक सिंह ने पाकिस्तान हॉकी पर कसा तंज
क्रिकेट से लेकर हॉकी तक भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता की काफी चर्चा होती है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट और हॉकी में लंबे समय से दबदबा देखने को मिला है। साभार : गूगल एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दो बार…

क्रिकेट से लेकर हॉकी तक भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता की काफी चर्चा होती है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट और हॉकी में लंबे समय से दबदबा देखने को मिला है।

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दो बार हारने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चिर प्रतिद्वंदी टीम का मजाक उड़ाया था।
सूर्या के बाद भारतीय हॉकी टीम के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की ही तरह हॉकी में भी भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मैच नहीं है। हार्दिक ने कहा, ''मुझे लगता है कि इस समय तो कोई मुकाबला नहीं है तो इस पर बात करना बेकार है। दोनों टीमों के बीच बहुत अंतर है ।''
उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि उनके खिलाड़ी अच्छे हैं पर सुविधायें नहीं मिल रही है। उन्होंने आखिरी बार हमें 2014 में हराया था। उसके बाद से पाकिस्तान ने भारत को हॉकी में नहीं हराया है। पिछले बारह साल से हम उनसे हारे नहीं है।''
एक समय में हॉकी की दिग्गज मानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम ने चार बार ओलंपिक गोल्ड जीता जबकि भारत आठ बार का ओलंपिक चैंपियन है। पिछले कुछ साल में भारत ने लगातार दो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर वापसी की है लेकिन पाकिस्तान में हॉकी पतन की राह पर है।
पाकिस्तान ने अगस्त सितंबर में बिहार के राजगीर में हुए एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। भारत ने वह टूर्नामेंट जीतकर अगले साल अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
बताते चले कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों को जबर्दस्त प्रतिद्वंद्विता कहना बंद करने का आग्रह किया है। टी20 इंटरेशनल में दोनों टीमों का सामना 15 बार हुआ है और भारत ने 12 बार जीत दर्ज की है।
21 सितंबर को पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के बाद सूर्या से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के एक सीनियर पत्रकार ने दोनों टीमों के बीच प्रदर्शन में अंतर के बारे में पूछा तो भारतीय कप्तान ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘सर, मेरी गुजारिश है कि आप भारत और पाकिस्तान के मैचों को प्रतिद्वंद्विता कहना बंद कर दें।’’
जब पत्रकार ने कहा कि वह प्रदर्शन के स्तर की बात कर रहे हैं, प्रतिद्वंद्विता की नहीं, इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिद्वंद्विता और स्तर सभी बराबर है। प्रतिद्वंद्विता कहां है। अगर दो टीमें 15 मैच खेलें और 8-7 का आंकड़ा हो तो प्रतिद्वंद्विता होती है। यहां तो 13-1 (12-3) या ऐसा ही कुछ है। कोई मुकाबला ही नहीं है।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
