कोंस्टास का शतक, केलावे के साथ बड़ी साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया-ए का मजबूत आगाज
सैम कोंस्टास (109) के शतक और कैंपबेल केलावे (88) के साथ 198 रनों की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के शुरुआती दिन मजबूत स्थिति बनाई। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में…

सैम कोंस्टास (109) के शतक और कैंपबेल केलावे (88) के साथ 198 रनों की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के शुरुआती दिन मजबूत स्थिति बनाई।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 337 रन बना लिए। दिन का खेल समाप्ति पर लियाम स्कॉट 47 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप 3 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और कोंस्टास-केलावे ने भारतीय गेंदबाजों को लंबा इंतजार कराया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 198 रन जोड़े। गुरनूर बरार ने केलावे को आउट कर भारत-ए को पहली सफलता दिलाई। केलावे 97 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। हर्ष दुबे ने कप्तान नाथन मैकस्वीनी (1) और शतकवीर कोंस्टास (109) को आउट किया। कोंस्टास ने 114 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के लगाए।
वहीं खलील अहमद ने ओलिवर पिएके (2) को पवेलियन भेजा। बीच में कूपर कोनोली और स्कॉट ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की।
कोनोली ने 84 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए, लेकिन हर्ष दुबे ने उन्हें आउट कर भारत-ए को राहत दिलाई। भारत-ए से हर्ष दुबे ने 3 विकेट झटके, जबकि खलील अहमद और गुरनूर बरार को 1-1 सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
