द इंडियन व्यू

कैलाश मानसरोवर यात्रा के जत्थे में शामिल पूर्व राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल

देहरादून : कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे में शामिल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी लेखी तिब्बत के दारचिन में घोड़े से गिर कर घायल हो गई। उनकी कमर में चोट लगी है। उन्हें वापस…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
1 min read
कैलाश मानसरोवर यात्रा के जत्थे में शामिल पूर्व राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल

देहरादून : कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे में शामिल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी लेखी तिब्बत के दारचिन में घोड़े से गिर कर घायल हो गई। उनकी कमर में चोट लगी है। उन्हें वापस भारत लाया जा रहा है।

कोरोना काल से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 साल बाद फिर शुरू हुई है। यात्रियों का पहला जत्था सकुशल लौट चुका। दूसरा जत्था यात्रा मार्ग में है। 48 यात्रियों के दूसरे जत्थे में शामिल भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार को घोड़े से यात्रा कर रही थीं। तिब्बत के दारचिन के पास वे घोड़े से गिर गई, जिससे उनकी कमर में चोट आई है। उन्हें यात्रा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इस दौरान एक्स-रे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट की पुष्टि हुई है।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि उन्हें नाभीढांग तक लाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।