द इंडियन व्यू

कैच छूटे, मैच छूटा: कोच सिमन्स ने हार के लिए फील्डिंग को ठहराया जिम्मेदार

बांग्लादेश के मुख्य कोच फिल सिमन्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम की हार के लिए कैच छूटने और खराब शॉट चयन को जिम्मेदार बताया जिससे एशिया कप फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीद खत्म हो गई। साभार : गूगल पाकिस्तान ने 51 रन पर…

Ragwendra P Singh
September 26, 2025
2 min read
कैच छूटे, मैच छूटा: कोच सिमन्स ने हार के लिए फील्डिंग को ठहराया जिम्मेदार

बांग्लादेश के मुख्य कोच फिल सिमन्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम की हार के लिए कैच छूटने और खराब शॉट चयन को जिम्मेदार बताया जिससे एशिया कप फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीद खत्म हो गई।

साभार : गूगल

पाकिस्तान ने 51 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन बांग्लादेश ने शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज के कैच छूटने से मैच गंवा दिया क्योंकि दोनों ने मैच में मिली जीत में अहम भूमिका निभाई।

अफरीदी ने 19 रन जबकि नवाज ने 25 रन की तेज पारी खेली जिससे पाकिस्तान आठ विकेट पर 135 रन तक पहुंचने में सफल रही। मैच के बाद सिमन्स ने प्रेस कांफ्रेंस में दुबई की मशहूर ‘रिंग ऑफ फायर’ लाइट प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब हमने शाहीन और नवाज को जीवनदान दिया तो खेल का रूख बदल गया।

इससे पहले हम नियंत्रण में थे। हो सकता है कि कुछ कैच (रोशनी की वजह से) छूटे हों, लेकिन मुझे नहीं लगता कि जो कैच हमने छोड़े, उनका रोशनी से कोई लेना-देना था। ’’

बांग्लादेश इस मामूली लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छी स्थिति में दिख रहा था, लेकिन उसके बल्लेबाज लगातार खराब शॉट खेलकर लड़खड़ा गए। सिमन्स ने कहा, ‘‘ये महज गलत फैसले थे। हर टीम के साथ कभी न कभी ऐसा होता है। आज हमने ऐसा किया। हमने सही शॉट चयन नहीं किया। ’’

सिमन्स (62 वर्ष) ने स्वीकार किया कि जब भी सीनियर खिलाड़ी जैसे उनके कप्तान लिटन दास अनुपस्थित होते हैं तो उन्हें बांग्लादेश की बल्लेबाजी में गहराई की कमी खलती है।

लिटन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दो मैच पहले ही (श्रीलंका के खिलाफ) 169 रन के लक्ष्य का पीछा किया था।

हम ऐसी टीम नहीं हैं जो तनजीद (हसन) और कप्तान (लिटन दास) के एक मैच में नहीं खेलने से उनकी कमी पूरी कर दे। हम उस मुकाम पर पहुंच रहे हैं, हम अभी वहां नहीं पहुंचे हैं। इतनी अच्छी फॉर्म में चल रहे कप्तान का नहीं खेलना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। ’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।