द इंडियन व्यू

केसीए कानपुर और सहारनपुर फाइनल में, शुक्रवार को होगी खिताबी भिड़ंत

लखनऊ। केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में प्लेयर आफ द मैच सिद्धि सिंह (तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बाद अंजली (65) के अर्धशतक की सहायता से…

Ragwendra P Singh
March 26, 2026
3 min read
केसीए कानपुर और सहारनपुर फाइनल में, शुक्रवार को होगी खिताबी भिड़ंत

लखनऊ। केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में प्लेयर आफ द मैच सिद्धि सिंह (तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बाद अंजली (65) के अर्धशतक की सहायता से इलाहाबाद महिला विंग को चार विकेट से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान सीएएल ब्लू की चुनौती का अंत सहारनपुर के हाथों 14 रन से हार के चलते हो गया।

इलाहाबाद महिला विंग और सीएएल ब्लू टूर्नामेंट से बाहर

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से स्वीकृति प्राप्त व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा राधिका फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट के मुकाबले सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर पर खेले जा रहे है।

पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद महिला विंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन का स्कोर बनाया। टीम 34 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी। कात्यायनी पाठक ने सर्वाधिक 33 रन की पारी खेली जबकि आस्था मिश्रा ने 27 रन का योगदान किया। मीनाक्षी यादव ने 17, काजल चौरसिया ने 14 व शिवानी मौर्या ने नाबाद 13 रन जोड़े। केसीए कानपुर से सिद्धि सिंह ने तीन व गरिमा यादव ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में केसीए कानपुर ने 23.3 ओवर में 6 विकेट पर 139 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज बबिता यादव चार रन पर आउट हो गयी। उनकी जोड़ीदार अंजली ने पिच पर टिकते हुए 69 गेंदों पर आठ चौके से 65 रन की पारी खेली। उनका साथ देते हुए तृप्ति सिंह ने 18 व व नेहा वर्मा ने 14 रन जोड़ते हुए जीत में योगदान किया। इलाहाबाद महिला विंग से मीनाक्षी यादव ने दो विकेट चटकाए।

दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर ने प्लेयर ऑफ द मैच भूमि सिंह (तीन विकेट, नाबाद 28 रन) के आलराउंड खेल से सीएएल ब्लू को 14 रन से हराया। सहारनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शिखा शालोट (34) व रिया भाटी गुज्जर (20) ने पारी की शुरुआत की। इसके अलावा दिशा शर्मा ने नाबाद 31, भूमि सिंह ने नाबाद 28 व नमिता सिंह ने 17 रन का योगदान किया।

सीएएल ब्लू से अंशिका यादव ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में सीएएल ब्लू की टीम निर्धारित ओवर में एक गेंद शेष रहते 136 रन ही बना सकी। अंशु तिवारी ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। उनके अलावा आयुषी श्रीवास्तव (19), आरजू सिंह व मंदाकिनी (15-15) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सकी।

फाइनल मुकाबला 27 मार्च को सेज क्रिकेट ग्राउंड पर केसीए कानपुर बनाम सहारनपुर के मध्य सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।