समाचार पोर्टल

केबीसी के नए सीजन में बदलेगा खेल, अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा

टीवी का लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) अपने 18वें सीजन के साथ 10 अगस्त से वापसी करने जा रहा है। इस बार शो के प्रारूप और नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया…

Ragwendra P Singh
July 18, 2026
2 min read
केबीसी के नए सीजन में बदलेगा खेल, अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा

टीवी का लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) अपने 18वें सीजन के साथ 10 अगस्त से वापसी करने जा रहा है। इस बार शो के प्रारूप और नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर जारी नए प्रोमो के जरिए बताया कि बदलते डिजिटल दौर को देखते हुए अब प्रतियोगियों की सिर्फ सामान्य ज्ञान नहीं, बल्कि उनकी सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता भी परखी जाएगी। इस सीजन की थीम 'सोचना पड़ेगा' रखी गई है।

 

प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट के कारण हर जानकारी आसानी से उपलब्ध है, इसलिए केवल जवाब याद कर लेने से सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, "आजकल जवाब हर जगह मिल जाता है, आपकी जेब में भी। इसलिए इस बार केबीसी में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब सिर्फ जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब तक पहुंचने के लिए सोचना पड़ेगा।" दूसरे प्रोमो में भी उन्होंने संकेत दिया कि भूगोल, इतिहास और विज्ञान जैसे विषयों के पारंपरिक ज्ञान से आगे बढ़कर प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता की परीक्षा होगी।

 

साल 2000 में शुरू हुआ 'कौन बनेगा करोड़पति' भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल कार्यक्रमों में गिना जाता है। तीसरे सीजन को छोड़कर, जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था, सभी सीजनों की मेजबानी अमिताभ बच्चन ने की है। 10 अगस्त से शुरू होने वाले 18वें सीजन के साथ बिग बी केबीसी से अपने 26 वर्ष के जुड़ाव का भी एक नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…