केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे समेत पांच खिलाड़ी एनजेडसी के कैज़ुअल अनुबंध पर सहमत
ऑकलैंड : न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को पुष्टि की कि टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे सहित लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलेन और टिम सैफर्ट ने 2025-26 सीज़न के लिए कैज़ुअल प्लेइंग एग्रीमेंट (अनौपचारिक…

ऑकलैंड : न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को पुष्टि की कि टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे सहित लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलेन और टिम सैफर्ट ने 2025-26 सीज़न के लिए कैज़ुअल प्लेइंग एग्रीमेंट (अनौपचारिक अनुबंध) पर सहमति जताई है।
इस समझौते के तहत खिलाड़ी वैश्विक फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीगों में भाग ले सकेंगे, लेकिन साथ ही न्यूजीलैंड की हाई-परफॉर्मेंस प्रणाली से जुड़े रहेंगे। उन्हें कोचिंग, मेडिकल और मानसिक कौशल सहयोग के साथ-साथ जिम और क्रिकेट सुविधाओं की भी सुविधा मिलेगी।
इन पांचों खिलाड़ियों ने अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि, अनुबंध की शर्तों के अनुसार उन्हें टूर्नामेंट से पहले तय संख्या में सीरीज और मैचों के लिए उपलब्ध रहना होगा।
विलियमसन ने आगामी 1 अक्टूबर से माउंट माउंगानुई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से खुद को अनुपलब्ध घोषित कर दिया है। वहीं, फिन एलेन चोट के कारण सीरीज से बाहर रहेंगे। चैपल-हैडली सीरीज के लिए टीम का ऐलान बुधवार को किया जाएगा।
एनजेडसी के सीईओ स्कॉट वीनींक ने कहा, “विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले हम चाहते थे कि हमारे सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी तैयार और उपलब्ध रहें। कैज़ुअल अनुबंध खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और बदले में एनजेडसी उन्हें हमारी पूरी हाई-परफॉर्मेंस सुविधा मुहैया कराएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों का संदेश साफ है—ब्लैककैप्स के लिए खेलना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
