केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मरने वालों में बिजनौर के अधिवक्ता की पत्नी और उनकी नातिन भी
बिजनौर : केदारनाथ घाटी में रविवार की सुबह हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में मरने वालों में उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले के नगीना की रहने वाली एक महिला और उसकी नातिन भी है। मृतक महिला व बालिका वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी और नातिन…

बिजनौर : केदारनाथ घाटी में रविवार की सुबह हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में मरने वालों में उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले के नगीना की रहने वाली एक महिला और उसकी नातिन भी है। मृतक महिला व बालिका वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी और नातिन है।
बिजनौर के नगीना में स्टेशन के सामने धामपुर मार्ग पर रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह एडवोकेट शुक्रवार को अपनी पत्नी विनोद देवी (66), नातिन तुष्टि रानी (15), पौत्र ईशान (16) व गौरांश (13) के साथ केदारनाथ यात्रा पर गए थे। परिजनों के अनुसार रविवार तड़के करीब पांच बजे धर्मपाल सिंह की पत्नी विनोद देवी व नातिन तुष्टि रानी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर केदारनाथ से लाैट रहे थे। धर्मपाल सिंह को बाद में अगले हेलीकॉप्टर से शेष सदस्यों के साथ आना था। इससे पहले ही हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दु:खद हादसे में उनकी पत्नी विनोद देवी और नातिन तुष्टि की मौत हो गई। यह खबर मिलने पर नगर में शाेक की लहर दाैड़ गई। दुर्घटना की जानकारी के बाद नगर में उनके आवास पर शुभचिंतकाें का तांता लगाहुआ है। केदारनाथ प्रशासन से जानकारी मिलते ही नगीना से पारिवारिक सदस्य व रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।इस संबंध में नगीना थानेदार तेजपाल सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाले केदारनाथ में हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में एक परिवार के दाे सदस्याें की माैत की जानकारी मिली है। घटनास्थल केदारनाथ हाेने के चलते वहीं पर शवाें का पाेस्टमार्टम हाेगा है। शवाें के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस गमगीन परिवारीजनाें के संपर्क में है।
दरअसल, रविवार सुबह केदारनाथ धाम से श्रद्धालुओं काे लेकर गुप्तकाशी लाैट रहा एक हेलीकाॅप्टर गाैरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। इस दुर्घटना में सात लाेगाें की माैत हुई है। -------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
