केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल ट्रेनीज ने जीते दोहरे खिताब
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में…

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन से दोनों वर्गो की विजेता ट्रॉफी जीत ली।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने चौक स्टेडियम की टीम को रोमांचक मुकाबले में 15-12 से हराया। दूसरी ओर बालक वर्ग के फाइनल में भी केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम विजेता बनी जिसने चौक स्टेडियम ट्रेनीज को 25-23 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपक्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मो तौहीद ने किया।
वहीं समापन समारोह में लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा सुमंत पाण्डेय ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर चौक स्टेडियम की हैंडबॉल कोच अंकिता रत्न व अन्य मौजूद रहे। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता मे बालक व बालिका दोनो ही वर्गो में आठ-आठ टीमों ने भाग लिया था जिनके मध्य नाकआउट मुकाबले खेले गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
