द इंडियन व्यू

केएसीसी ने फायरबाल्स मास्टर्स को 43 रन से हराया

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मो.शरीफ (28 रन, तीन विकेट) के आलराउंड खेल और सैफुल (53) व जीशान अजहर (नाबाद 53) के अर्धशतकों से केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए लीग…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
1 min read
केएसीसी ने फायरबाल्स मास्टर्स को 43 रन से हराया

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मो.शरीफ (28 रन, तीन विकेट) के आलराउंड खेल और सैफुल (53) व जीशान अजहर (नाबाद 53) के अर्धशतकों से केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए लीग मैच में फायरबाल्स मास्टर्स को 43 रन से शिकस्त दी।

चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

आरडीएसओ स्टेडियम पर केएसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 211 रन का स्कोर बनाया। सैफुल ने 27 गेंदों पर 4 चौके व 4 छक्के से 53 रन और जीशान अजहर ने 33 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए।

फायरबाल्स मास्टर्स से नय्यर जमाल को दो जबकि अजय कुमार लाल व सूरज श्रीवास्तव को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

जवाब में फायरबाल्स मास्टर्स 18.5 ओवर में 168 रन पर आल आउट हो गया। सलामी बल्लेबाज जसविंदर सिंह ने 50 गेंदों पर आतिशी 93 रन बनाए लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिल सका। केएसीसी से मो.शरीफ को तीन जबकि मिर्जा अली सादिक को दो विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।