द इंडियन व्यू

केंद्रीय वित्त मंत्री ने शिलांग में किया पोलो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

शिलांग (असम) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा के साथ गुरुवार को शिलांग में पोलो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स्नीऔभालांग धर भी उपस्थित रहे।…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
1 min read
केंद्रीय वित्त मंत्री ने शिलांग में किया पोलो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

शिलांग (असम) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा के साथ गुरुवार को शिलांग में पोलो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स्नीऔभालांग धर भी उपस्थित रहे।

इस आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को शिलांग स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत विकसित किया गया है, जिसमें 90 से अधिक दुकानों की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, परिसर में मशीनीकृत कार पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक निर्माण से शिलांग को स्मार्ट सिटी के रूप में नई पहचान मिलेगी।

शिलांग आगमन से पहले वित्त मंत्री को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।