केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज छत्तीसगढ़ दाैरे पर, 'बजट संवाद' कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर : केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल विभिन्न महत्वपूर्ण…

रायपुर : केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्थानीय मीडिया से रू-ब-रू होंगे।
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल मध्याह्न 12:15 बजे दिल्ली से निजी विमान के द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचेंगे। यहाँ से वे कुछ देर के लिए राज्य अतिथि गृह 'पहुना' पहुँचेंगे। इसके बाद दोपहर 01 बजे नया सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। निर्धारित
कार्यक्रमानुसार केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल राजधानी के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आहूत 'बजट संवाद कार्यक्रम' में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे बजट के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शाम को विमान द्वारा नई दिल्ली लौटेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
