द इंडियन व्यू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किन्नौर के पूह में रखी इंडोर स्टेडियम की आधारशिला

किन्नौर : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार काे किन्नौर जिला का दौरा किया और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों को…

Ragwendra P Singh
June 27, 2025
2 min read
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किन्नौर के पूह में रखी इंडोर स्टेडियम की आधारशिला

किन्नौर : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार काे किन्नौर जिला का दौरा किया और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उनके साथ मंडी से सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत भी मौजूद रहीं।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूह में बनने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा गैयाबोंग में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य देश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत किन्नौर, लाहौल-स्पीति और अन्य दुर्गम क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद कर रही है। किन्नौर जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के कारण कार्य करने की अवधि सीमित होती है, ऐसे में राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारा जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी परियोजनाओं को तय समय में पूर्ण करें ताकि अगली किश्त की धनराशि समय पर जारी की जा सके।

कहा कि भारत-चीन सीमा से सटे क्षेत्रों में सड़क संपर्क को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जा रहा है। किन्नौर में सड़कों की स्थिति बेहतर होने से भविष्य में कैलाश मानसरोवर यात्रा को यहां से प्रारंभ किया जा सकता है। सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज योजना शुरू की है, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश को भी विशेष धनराशि प्रदान की जा रही है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार को विस्तृत प्रस्ताव केंद्र को भेजना आवश्यक है।

अपने दौरे के अगले दो दिनों में केंद्रीय मंत्री लाहौल-स्पीति जिले का भी भ्रमण करेंगे और वहां विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।


इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…